logo

बीजेपी के धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने थामा JMM का दामन, मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत 

JMM2800.jpg

गढ़वा

करुवा कला के पूर्व BDC सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी ने झामुमो का दामन थाम लिया है। तिवारी का स्वागत गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि करुवा कला के पूर्व BDC सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी के झामुमो में आने से मोर्चा मजबूत होगा। कहा कि एक तरह से तिवारी ने जेएमएम का दामन थामकर जनता के विकास और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नया रूप दिया है। उनके अनुभव और समर्पण से झामुमो परिवार को गढ़वा में नई ताकत मिलेगी और जनता की उम्मीदों को नया बल मिलेगा। तिवारी से उन्होंने कहा कि झामुमो परिवार में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।


एक अन्य खबर के मुताबिक, मिथिलेश ठाकुर ने जानकारी दी है कि क्षेत्र की तरक्की के लिए गढ़वा प्रखंड के संग्रहे पंचायत से बड़ी संख्या में युवा साथियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। आप सभी के समर्थन और साथ से गढ़वा विधानसभा में झामुमो ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। सभी लोगों का झारखंड मुक्ति मोर्चा में हार्दिक अभिनंदन है।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News